Sale!
Home / Hindi Books / उपन्यास / मिशन झारखण्ड

मिशन झारखण्ड

By विनोद कुमार (Vinod Kumar)

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹225.00.

झारखंड के राजनीतिक लूट की आंखों देखी दास्तान

Compare
SKU: kelung-folkLit-hin-26-21 Categories: ,

Description

विनोद कुमार (Vinod Kumar) का यह बहुचर्चित उपन्यास Mission Jharkhand सन 2006 में पहली बार छपा था, जिसमें है कॉरपोरेट और मीडिया की मिली भगत से झारखंड के लूट की कहानी। विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग, जन प्रतिनिधियों का अपहरण, पैसे और पॉवर के बल पर कब्जे की वह कहानी, जिसे एक पत्रकार ने देखा और ‘मिशन झारखण्ड’ में बहुत ही प्रभावी ढंग से लिखा। अगर आप साल दो हजार में चोर दरवाजे से झारखंड की सत्ता पर काबिज हुई राजनीति, और उसके बाद जिस तरह का खेल हुआ; यहां तक कि इस खेल ने झारखंड की आदिवासी राजनीति, और उसके नेतृत्व को भी बदलने के लिए मजबूर किया, तो ‘मिशन झारखण्ड’ जरूर पढ़िए। क्योंकि यह सिर्फ केवल एक उपन्यास नहीं है, उस आदिवासी राज्य और उसके लोगों की कहानी है, जिनके सपनों को कॉरपोरेट, माइनिंग कंपनियां, पॉलिटिकल पार्टियां, सरना-ईसाई की सांप्रदायिक राजनीति, करप्ट राजनेता, और अखबारों व मीडिया घरानों ने मिलकर लूटा।

Additional information

Weight 0.1 kg
Dimensions 21 × 14 × 21 cm